हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 दिसम्बर, 2019

1. इंडिया स्टेट ऑफ़ फोरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत में सर्वाधिक फोरेस्ट कवर किस राज्य में है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
क्षेत्रफल के हिसाब में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक फोरेस्ट कवर है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी फोरेस्ट कवर काफी बड़े भू-भाग पर फैला हुआ है। स्टेट ऑफ़ फोरेस्ट रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्ष के पश्चात् भारतीय वन सर्वेक्षण के द्वारा जारी की जाती है।

2. किस महिला ने हाल ही में सबसे लम्बी स्पेस फ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – क्रिस्टीन कोच
अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में सबसे लम्बी स्पेस फ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पेग्गी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ा, पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में 288 दिन तक अन्तरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड बनाया था। क्रिस्टीना कोच फरवरी, 2020 तक अन्तरिक्ष में रहेंगी, वे कुल मिलाकर 328 दिन तक अन्तरिक्ष स्टेशन में रहेंगी।

3. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर – सिनेमा
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। अमिताभ बच्चन को यह सम्मान नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया।

4. हाल ही में जारी किये गये सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में किस राज्य को प्रथम स्थान मिला?
उत्तर – केरल
सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में केरल पहले स्थान पर रहा। इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं। 2018 में भारत का कम्पोजिट स्कोर 57 था, 2019 में यह बढ़कर 60 हो गया है।

5. भारत के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ कौन हैं?
उत्तर – जनरल बिपिन रावत
30 दिसम्बर, 2019 को जनरल बिपिन रावत को भारत का प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ नियुक्त किया गया। चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ 4-स्टार रैंक है। सीडीएस रक्षा मंत्रालय के सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करेगा। चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है।

No comments:

Post a Comment