हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 जनवरी 2020

1. किन दो देशों ने 1988 में परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते पर हस्ताक्षर किये थे?
उत्तर – भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear Installations and Facilities) के तहत किया जाता है।

2. गगनयान मिशन के लिए किस भारतीय संगठन के चार कर्मचारियों को रूस में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है?
उत्तर – भारतीय वायुसेना
हाल ही में मिशन गगनयान के लिए वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत भारत पहली बार अन्तरिक्षयात्रियों को 2022 में अन्तरिक्ष में भेजेगा।

3. किस देश ने प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?
उत्तर –  पलाऊ
पलाऊ ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

4. अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में रुनिट डोम के काल प्रभावन (aging) की जांच की मांग की है, रुनिट डोम कहाँ पर स्थित है?
उत्तर –  मार्शल आइलैंड्स
अमेरिकी कांग्रेस रुनिट डोम के काल प्रभावन (aging) की जांच की मांग की है। रुनिट डोम कंक्रीट से बना हुआ एक विशालकाय डोम है जिसके अन्दर परमाणु कचरा (nuclear waste) भंडारित किया गया है। इस डोम में शीतयुद्ध काल के दौरान अमेरिका द्वारा किये गये परमाणु बम के परीक्षणों का रेडियोएक्टिव कचरा रखा गया है। मार्शल आइलैंड्स में समुद्र के बढ़ते स्तरों के कारण इस डोम के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

5. किस संगठन ने हाल ही में MANI एप्प लांच की है?
उत्तर –  आरबीआई
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प लांच की है। इसके द्वारा दृष्टिबाधित लोगों को मुद्रा नोट पहचानने में आसानी होगी। इस एप्प में मोबाइल का कैमरा नोट का स्कैन करता है और ऑडियो के द्वारा व्यक्ति को नोट का मूल्य बताता है।

No comments:

Post a Comment